अबनाः ईरान की ख़ातेमुल अंबिया हवाई छावनी के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल फ़रज़ाद इस्माईली की उपस्थिति में मंगलवार की सुबह आधुनिक रडार सिस्टम का अनावरण किया गया।
आधुनिक रडार सिस्टम के अनावरण का यह कार्यक्रम वायु रक्षा दिवस के अवसर पर हुआ। इस अवसर पर एक प्रदर्शनी में जिन आधुनिक उपकरणों को पेश किया गया उनमें कैहान नामक आधुनिक रडार, जानकारी उपलब्ध कराने वाले संयंत्र हादी, एफ़आईसी-2 हवाई प्रणाली, निगरानी रखने वाली आधुनिक प्रणाली इत्यादि प्रमुख हैं।
आधुनिक रडार की विशेषता के बारे में ब्रिगेडियर फ़रज़ाद इस्माईली का कहना है कि कैहान रडार, बहुत ही तीव्रता और बहुत ही दूरी से लक्ष्य की पहचान कर लेता है और अधिक उंचाई पर उड़ने वाले स्टेल्थ विमानों को चिन्हिंत कर लेता है, मीज़ाइलों तथा विमानों का पता लगाने में पूर्ण रूप से सक्षम है।
उन्होंने हादी नामक प्रणाली के बारे में कहा कि इससे सौ किलोमीटर दूर की जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। उनका कहना था कि पवित्र प्रतिरक्षा सप्ताह के अवसर पर 22 सितंबर को अन्य रक्षा उपकरणों का अनावरण किया जाएगा।
2 सितंबर 2014 - 15:51
समाचार कोड: 635211
ईरान की ख़ातेमुल अंबिया हवाई छावनी के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल फ़रज़ाद इस्माईली की उपस्थिति में मंगलवार की सुबह आधुनिक रडार सिस्टम का अनावरण किया गया।