2 सितंबर 2014 - 15:27
यमन में सरकार व हौसी संगठन के बीच मतभेद जारी।

यमन में मतभेद को दूर करने के लिए बनी मध्यस्थ समिति को अलहौसी आंदोलन ने नकार दिया है।

अबनाः यमन में मतभेद को दूर करने के लिए बनी मध्यस्थ समिति को अलहौसी आंदोलन ने नकार दिया है।
यमन में जारी मतभेद और संकट के समाधान के लिए पेश की गयी योजना पर राष्ट्रपति द्वारा बनाई गयी समिति के सदस्यों की घोषणा के बाद अनसारुल्लाह आंदोलन के एक सदस्य ने कहा है कि इस योजना में वर्णित अनुच्छेदों में विरोधाभास पाया जाता है और यह जनता की वास्तविक मांगों का उत्तर नहीं दे सकती।
यमन सरकार में एक जानकार सूत्र ने बताया कि यमनी राष्ट्रपति अब्दो रब्बे मन्सूर हादी ने सनआ के मेयर अब्दुल क़ाहिर हेलाल को यह ज़िम्मेदारी सौंपी है कि इस समिति के सदस्यों के मध्य संकट के समाधान के लिए राष्ट्रपति की ओर से पेश की गयी राष्ट्रीय योजना के अनुच्छेदों पर सहमति बनाएं।
उनका कहना था कि समिति के सदस्यों ने सोमवार की शाम होने वाली बैठक पर सहमति की मोहर लगा दी जिसमें राष्ट्रीय एकता सरकार की योजना पेश की गयी है और एक सप्ताह के भीतर राष्ट्रपति पर सरकार गठन की ज़िम्मेदारी होगी।
इस योजना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अलहौसी आंदोलन के अली बुख़ैती ने इस समिति का विरोध किया और कहा कि यह यमनी जनता की मांगों को पूरा न हीं कर सकती। उनका कहना था कि इस योजना के अनुच्छेद एक दूसरे से विराधाभास रखते हैं।
इसी बीच सूचना है कि यमन के राष्ट्रपति ने वर्तमान सरकार को भंग कर दिया है जिसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।