1 सितंबर 2014 - 19:03
इटलीः ईरान का परमाणु संकट नवम्बर तक हल हो जाएगा।

इटली ने नवंबर महीने तक ईरान के साथ व्यापक परमाणु समझौते की आशा जतायी है।

अबनाः इटली ने नवंबर महीने तक ईरान के साथ व्यापक परमाणु समझौते की आशा जतायी है।
इतालवी विदेश मंत्री फ़ेडरिका मोग्रेनी ने योरोपीय संघ की नई विदेश नीति प्रभारी बनने के बाद अपने पहले बयान में आशा जतायी कि नवंबर 2014 तक ईरान के साथ व्यापक परमाणु सहमति हो जाएगी।
मोग्रेनी ईरान के परमाणु मामले के समाधान के संबंध में सदैव आशावादी रहीं हैं और उनका मानना है कि एक व्यापक सहमति के बाद मध्यपूर्व की स्थिति भी बदल जाएगी। उन्होंने इसी प्रकार बल दिया कि ईरान मध्यपूर्व की स्थिरता में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। मोग्रेनी ने ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ के इटली के दौरे के अवसर पर इतालवी समाचार पत्र कोरीरा दिलासरा के साथ बातचीत में यह बयान दिया।
इतालवी विदेश मंत्री ने कहा कि योरोपीय संघ को आने वाले वर्षों में मध्यपूर्व में बहुत काम करने होंगे। अलबत्ता इस क्षेत्र की स्थिति विस्फोटक थी और सीरिया व इराक़ का संकट दिल दहलाने वाले हैं। उन्होंने इसी प्रकार युक्रेन संकट की ओर इशारा किया और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कड़ी आलोचना करते हुए सचेत किया कि रूसी राष्ट्रपति अपनी जनता के हितों के ख़िलाफ़ काम कर रहे हैं और संकट से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता कूटनीति है।
फ़ेडरिका मोग्रेनी ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने अपनी प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन किया है। एक राजनैतिक मार्ग तक पहुंचना सबके हित में है मगर जब भी एक सहमति का आधार बना, पुतिन ने अपने वचन पर अमल नहीं किया। उन्होंने कहा कि कूटनीति का कोई विकल्प नहीं है।