अबनाः ईरान के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें यह कहा गया है कि सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों के समाप्त किये जाने के बदले में ईरान इराक में अमेरिका के साथ सहकारिता कर रहा है।
मरज़िया अफखम ने गुरूवार को कुछ संचार माध्यमों में इस प्रकार की प्रकाशित खबरों का खंडन किया। मरज़िया अफखम ने कहा कि ईरान और अमेरिका के मध्य सहकारिता पर आधारित खबर सही नहीं है और इस प्रकार का समाचार आधारहीन है।
इससे पहले कुछ संचार माध्यमों में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी कि ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने एक टीवी वार्ता में कहा था कि सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों को समाप्त करने के बदले में ईरान अमेरिका के साथ सहकारिता के लिए तैयार है।
22 अगस्त 2014 - 19:25
समाचार कोड: 632768
ईरान के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें यह कहा गया है कि सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों के समाप्त किये जाने के बदले में ईरान इराक में अमेरिका के साथ सहकारिता कर रहा है।