18 अगस्त 2014 - 20:10
जर्मनी की ओर से कुर्दों के लिए और अधिक हथियारों की आपूर्ति पर बल।

जर्मनी के विदेशमंत्री ने कुर्दों के लिए और अधिक हथियारों की आपूर्ति पर बल दिया है। यूशका फिशर का कहना है कि दाइश के आतंकवादियों से मुक़ाबला करने के उद्देश्य से इराक़ी कुर्दों की अधिक से अधिक हथियारों से सहायता की जानी चाहिए।

अबनाः जर्मनी के विदेशमंत्री ने कुर्दों के लिए और अधिक हथियारों की आपूर्ति पर बल दिया है। यूशका फिशर का कहना है कि दाइश के आतंकवादियों से मुक़ाबला करने के उद्देश्य से इराक़ी कुर्दों की अधिक से अधिक हथियारों से सहायता की जानी चाहिए। उन्होंने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि एसा नहीं हो सकता कि एक एसे आतंकवादी संगठन को केवल प्रचार-प्रसार के माध्यम से नियंत्रित किया जा सके जो बड़ी क्रूरता से अमानवीय कार्यवाहियों में व्यस्त है।
जर्मनी के विदेशमंत्री का कहना था कि इराक़ के कुर्दों की हथियारों से अधिक से अधिक सहायता की जाए। उन्होंने कहा कि हम इस कार्य के लिए कटिबद्ध हैं। यूशका फ़िशर ने इराक़ी कुर्दों के लिए शस्त्र भेजने के बारे में अपनी सरकार की संशय की नीति की आलोचना की थी।
ग़ौरतलब है कि इससे पहले जर्मनी की सरकार के प्रवक्ता ने इराक़ के कुर्दों के लिए किसी भी प्रकार के शस्त्र भेजने के प्रस्ताव को रद्द करते हुए इसे सरकार की शस्त्र भेजने के कार्यक्रम का उल्लंघन बताया था।
दूसरी ओर अमरीकी राष्ट्रपति ने रविवार को मूसिल के बांध की सुरक्षा के उद्देश्य से सीमित स्तर पर हवाई आक्रमणों का आदेश जारी किया है। वाइट हाउस के अनुसार इस हमले का उद्देश्य, दाइश के आतंकवादियों से मूसिल बांध को सुरक्षित रखना है।