अबनाः इराक़ी कुर्दिस्तान के प्रमुरख मसूद बारेज़ानी के अनुसार दाइश की इराक़ में दैनिक आय 30 लाख अमरीकी डालर है।
उन्होंने ने विश्व समुदाय से मांग की है कि वह कुर्दिस्तान के तेल से दाइश की 30 लाख डालर दैनिक आय को रुकवाने का प्रयास करे। मसूद बारेज़ानी ने जर्मनी की फ़ाक्स पत्रिका को दिये साक्षात्कार में बताया है कि आतंकवादी संगठन दाइश इराक़ में तेल की चोरी तथा फ़िरौती के रूप में प्रतिदिन लगभग 30 लाख डालर की कमाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस आतंकवादी गुट ने मूसिल और तिकरीत में बैंको से एक अरब डालर की चोरी की है।
कुर्दिस्तान के प्रमुख ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि कुर्दिस्तान के पीशमर्गा बल, दाइश के आतंकवादियों से मुक़ाबले में सक्षम हैं कहा कि इन आतंकवादियों के अत्याधुनिक शस्त्रों से सुसज्जित होने के कारण हमें वर्तमान समय में आधुनिक शस्त्रों की आवश्यकता है। मसूद बारेज़ानी ने अरबील में जर्मनी के विदेशमंत्री के साथ भेंटवार्ता में आतंकवादियों के षडयंत्रों को विफल बनाने पर बल दिया। ग़ौरतलब है कि जर्मनी के विदेशमंत्री फ़्रांक वाल्टर श्ताइनमायर ने दाइश से मुक़ाबले में बग़दाद की सहायता पर बल दिया है।
18 अगस्त 2014 - 12:17
समाचार कोड: 631942
इराक़ी कुर्दिस्तान के प्रमुरख मसूद बारेज़ानी के अनुसार दाइश की इराक़ में दैनिक आय 30 लाख अमरीकी डालर है।