18 अगस्त 2014 - 12:12
अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के साथ ईरान सहयोग जारी रखेगा।

ईरान के विदेशमंत्री ने परमाणु मामले पर अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के साथ सहयोग बल दिया है।

अबनाः ईरान के विदेशमंत्री ने परमाणु मामले पर अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के साथ सहयोग बल दिया है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने रविवार को तेहरान में अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के महानिदेशक यूकिया अमानो के साथ मुलाक़ात में परमाणु मामले में एजेन्सी के साथ सहयोग जारी रखने पर बल दिया है। इस द्विपक्षीय बातचीत में यूकिया अमानो ने एक निष्पक्ष संस्था के रूप में नियमों के परिप्रेक्ष्य में ईरान के साथ सहकारिता करने की बात कही। मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और यूकिया अमानो ने सहकारिता प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए द्विपक्षीय सहकारिता पर बल दिया।
ग़ौरतलब है कि अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के महासचिव, द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार की रात तेहरान पहुंचे हैं।