अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः इरना न्यूज़ के अनुसार आज सुबह तुर्की डेमोक्रेटिक पार्टी के नामज़द राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सलाहुद्दीन दमीरताश ने अंकारा में अपने समर्थकों से बातचीत करते हुए कहा कि इराक़ में दाइश के अपराध, ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के अपराधों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दरिंदगी और क्रूरता इस क्षेत्र में एक तरफ तो दाइश आतंकवादी संगठन सीरिया और इराक़ में लेकर आया है और दूसरी ओर ग़ज़्ज़ा में इस्राईल ग़ज़्ज़ा में लेकर आया है उन्होंने कहा कि दाइश खुद को इस्लामी हुकूमत कहता है हालांकि उनके इस्लाम और क़ुरआन से कोई संबंध नहीं है। दमीरताश ने कहा कि दाइश का अंत नज़दीक है और सीरिया व इराक़ की जनता उसे ख़त्म कर देगी।
तुर्कीः राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सलाहुद्दीनः
इराक़ में दाइश के अपराध, ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के अपराधों से कम नहीं।
8 अगस्त 2014 - 12:47
समाचार कोड: 629766
तुर्की डेमोक्रेटिक पार्टी के नामज़द राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सलाहुद्दीन दमीरताश ने अंकारा में अपने समर्थकों से बातचीत करते हुए कहा कि इराक़ में दाइश के अपराध, ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के अपराधों से कम नहीं हैं।