8 अगस्त 2014 - 02:01
दाइश आतंकवादी संगठन के समर्थक देशों की सूची जारी।

इराक़ी अहलेसुन्नत के जमीअते इस्लामी सेंटर ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन 6 देशों के नाम बयान किये गए हैं जिनका समर्थन आतंकवादी समूह दाइश को हासिल है।

अबनाः विलायत पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी अहलेसुन्नत के जमीअते इस्लामी सेंटर ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन 6 देशों के नाम बयान किये गए हैं जिनका समर्थन आतंकवादी समूह दाइश को हासिल है। जमीअते इस्लामी ने जिसको इराक में अहले सुन्नत का सबसे प्रमाणिक इल्मी और फ़िक्री सेंटर माना जाता है, अपने बयान में उन अरब देशों की तीखी आलोचना की है जो दाइश को वैचारिक, वित्तीय और हथियारों की मदद प्रदान कर रहे हैं। इस बयान में सऊदी अरब सहित ट्यूनीशिया, अल्जीरिया, मोरक्को, मिस्र और लीबिया को आतंकवादी समूह का समर्थक कहा गया है। इस बयान में यह भी कहा गया है कि जब आतंकवादी समूह इन्हीं देशों के लिये ख़तरा बनने लगते हैं तो कभी कभी यह देश उनके खिलाफ़ भी बयान दे देते हैं, लेकिन वास्तव में दाइश के अस्ली समर्थक यही हैं।