6 अगस्त 2014 - 03:20
आतंकवादियों के विरूद्ध पाकिस्तानी सेना का अभियान जारी।

पाकिस्तान की सेना की ओर से आतंकवादियों के विरुद्ध किए जा रहे आप्रेशन में मंगलवार को 30 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।

अबनाः पाकिस्तान की सेना की ओर से आतंकवादियों के विरुद्ध किए जा रहे आप्रेशन में मंगलवार को 30 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।
इस कार्यवाही में आतंकवादियों के 6 ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के उत्तरी वज़ीरिस्तान के दत्ताख़ैल और इसके निकटवर्ती इलाक़ों में सेना के हवाई हमले में पाकिस्तान की सेना को बड़ी संख्या में विस्फोटक पदार्थ और बारुदी सुरंगे मिली हैं। सोमवार को भी पाकिस्तान की सेना ने इस इलाक़े में 7 संदिग्ध आतंकवादियों को मारने का दावा किया था। हालांकि इन समाचारों की स्वतंत्र सूत्रों ने पुष्टि नहीं की है।
ग़ौरतलब कि पाकिस्तान की सेना की ओर से इस देश के उत्तरी इलाक़े में आतंकवादियों के विरुद्ध 15 जून से अभियान जारी है जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं। इस सैन्य अभियान के कारण लगभग दस लाख लोग इलाक़े से पलायन पर मजबूर हुए हैं।