अबनाः पूर्वी लेबनान की सीमा पर आतंकवादियों और फ़ौज के बीच गंभीर झड़पों में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं।
अलमिनार टीवी चैनेल ने लेबनान के सुरक्षा सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि शनिवार की रात इस देश की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ और अन्नुस्रा आंतवादी गुट के बीच सीरिया से लगने वाले सीमावर्ती इलाक़े अरसाल में गंभीर झड़पें हुईं। इन झड़पों में 11 लोग मारे गए।
लेबनान के सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ का कहना है कि पूर्वी लेबनान के वादियुल हमीद नामक इलाक़े पर आतंकवादी गुट के कंट्रोल की सूचना के बाद फ़ौज को वहां भेजा गया। वहां पर फ़ौज के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में गंभीर झड़पें हुई जिसके बाद लेबनान की फ़ौज ने वादियुल हमीद को आतंकवादियों से आज़ाद करा लिया।
लेबनानी अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती इलाक़े की एक चेकपोस्ट पर अन्नुस्रा के एक सरग़ना की गिरफ़्तारी के बाद इस आतंकवादी संगठन के सदस्य लेबनान के अरसलान इलाक़े ओर बढ़ने लगे। वहां पर उन्हें सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ का सामना करना पड़ा। सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ के साथ झड़पों में 11 लोग मारे गए।
3 अगस्त 2014 - 17:07
समाचार कोड: 628695
पूर्वी लेबनान की सीमा पर आतंकवादियों और फ़ौज के बीच गंभीर झड़पों में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं।