3 अगस्त 2014 - 16:58
सीरियन फ़ौज ने 200 आतंकवादियों को मार गिराया।

सीरिया की फ़ौज ने लेबनान से मिलने वाली सीमा के अलक़लमून इलाक़े में कम से कम 200 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

अबनाः सीरिया की फ़ौज ने लेबनान से मिलने वाली सीमा के अलक़लमून इलाक़े में कम से कम 200 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की रात अलक़लमून इलाक़े में सीरिया की फ़ौज और आतंकवादियों के बीच गंभीर झड़पें हुईं जिनमें 200 आतंकवादी मारे गए जबकि बड़ी संख्या में आतंकवादी घायल भी हुए हैं। सीरिया की फ़ौज का कहना है कि उसने आतंकवादियों के कंट्रोल से भारी संख्या मे बारूद और हथियार ज़ब्त किये हैं।
सीरिया की फ़ौज ने इसी तरह पश्चिमी सीरिया के हलब में आतंकवादियों को परास्त करके उनके कंट्रोल से एक स्ट्रॉटेजिक इलाक़े को आज़ाद करा लिया है।
इसी बीच समाचार मिला है कि हुम्स के पश्चिम में सीरिया की फ़ौज और दाइश आतंकवादियों के साथ सीरिया की फ़ौज की गंभीर झड़पें जारी हैं। यहां पर सीरिया के सैनिकों ने आतंकवादियों के कई ठिकानों पर हमले करके उनको ध्वस्त कर दिया है।
सीरिया से प्राप्त एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी सीरिया के इदलिब के कुछ इलाक़ों में कल रात आतंकवादियों ने घुसने की कोशिश की लेकिन उन्हे फ़ौज के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। यहां पर सीरिया की फ़ौज के साथ झड़प में दाइश के कुछ स्नाइपर्स भी मारे गए। उधर पूर्वी सीरिया के दैरूज़्ज़ूर इलाक़े में फ़ौज ने आतंकवादियों के कंट्रोल से तेल के दो कुंओं को निकाल लिया है।