2 अगस्त 2014 - 18:58
ग्रुप 5+1 साथ वार्ता में ईरानी राष्ट्र के अधिकारों की सुरक्षा सबसे आगे।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा है कि वार्ता में परमाणु अधिकारों की सुरक्षा सबसे ऊपर है।

अबनाः इस्लामी रिपब्लिक ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा है कि वार्ता में परमाणु अधिकारों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। अब्बास इराक़ची ने कहा है कि ग्रुप 5+1 साथ वार्ता में ईरानी राष्ट्र के परमाणु अधिकारों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि सामने वाले पक्ष में इस बात को स्वीकार करने की रज़ामंदी होनी चाहिए।
अब्बास इराक़ची ने कहा कि एसी स्थिति में व्यापक सहमति तक पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापक समझौते तक पहुंचने के बारे में दोनो पक्षों के भीतर राजनीतिक इच्छा शक्ति पाई जाती है। ईरान के विरष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा कि सामने वाला पक्ष अब इस निश्कर्ष पर पहुंच चुका है कि ईरान के परमाणु मामले के समाधान के लिए वार्ता के अतिरिक्त कोई अन्य मार्ग नहीं है।
सैयद अब्बास इराक़ची ने कहा कि सामने वाले पक्ष को यह बात भलि भांति ज्ञात है कि ईरान की परमाणु वार्ता की टीम को इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई और ईरानी राष्ट्र का पूरा समर्थन प्राप्त है।