अबनाः इस्राईली बर्बरता की वजह से ग़ज़्ज़ा में एक बड़ी मानवीय त्रासदी जन्म ले रही है लेकिन मिस्र की सरकार संगदिली का प्रदर्शन करते हुए मदद के सामान को मिस्र से गुज़रने नहीं दे रहा है। मिस्र के राष्ट्रपति जनरल रिटायर्ड अब्दुल फ़त्ताह अलसीसी मुस्लिम ब्रदरहुड हुकूमत का तख़्ता पलट कर सत्ता में आए थे। 3 जुलाई 2013 को फ़ौजी बग़ावत के बाद उन्होंने ग़ज़्ज़ा से मिलने वाली सरहद बंद कर दी थी। पिछले दिनों से चल रही इस्राईली बर्बरता के बाद बड़ी संख्या में मदद के खाने पीने का सामान, दवाएं और अन्य चीज़ें बार्डर पर रुके हुई हैं लेकिन मिस्र की सरकार उन्हें ग़ज़्ज़ा जाने की इजाज़त नहीं दे रही है। हमास के प्रवक्ता नें मिस्र की सरकार से रफ़ह बार्डर को खोलने की मांग की है। दूसरी तरफ़ स्वास्थ्य के अन्तर्राष्ट्रीय संगठन नें भी ग़ज़्ज़ा से घायलों को बाहर निकालने और फ़िलिस्तीनियों को जल्दी से जल्दी मेडिकल सम्बंधी मदद पहुँचाने की अपील की है।
27 जुलाई 2014 - 17:22
समाचार कोड: 627271
इस्राईली बर्बरता की वजह से ग़ज़्ज़ा में एक बड़ी मानवीय त्रासदी जन्म ले रही है लेकिन मिस्र की सरकार संगदिली का प्रदर्शन करते हुए मदद के सामान को मिस्र से गुज़रने नहीं दे रहा है।