हिन्दरस्तान की राजधानी नई दिल्ली में कट्टरपंथी हिंदू पार्टी शिवसेना के मंत्रियों ने मुसलमान कैटरिंग सुपर वाइज़र का रोज़ा जबरदस्ती तुड़वा दिया। यह मंत्री महाराष्ट्र का पारंपरिक भोजन न मिलने पर गुस्से में आ गए थे। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र कमिश्नर हाउस में शिवसेना के ग्यारह मंत्री महाराष्ट्र का पारंपरिक भोजन न मिलने पर उत्तेजित हो गए और मुसलमान कैटरिंग सुपरवाइज़र अरशद ज़ुबैर को ग़ुस्से का निशाना बना लिया और जबरदस्ती चपाती खिला दी। घटना पर कमिश्नर हाउस ने माफ़ी मांग ली मगर मामला बहुत संवेदनशील था, लोकसभा में इस घटना पर हंगामा खड़ा हो गया। कांग्रेस के सदस्य मलिक अर्जुन ने घटना पर चर्चा की मांग जिसे सुमित्रा महाजन ने खारिज कर दिया।
23 जुलाई 2014 - 14:34
समाचार कोड: 626206
हिन्दरस्तान की राजधानी नई दिल्ली में कट्टरपंथी हिंदू पार्टी शिवसेना के मंत्रियों ने मुसलमान कैटरिंग सुपर वाइज़र का रोज़ा जबरदस्ती तुड़वा दिया।