पाकिस्तान की सेना ने 13 अन्य आतंकवादियों को मार गिराया। उत्तरी वज़ीरिस्तान के ख़ैबर पख़तूनख़ा की तहसील शवाल में पाकिस्तान की सेना की कार्यवाही में 13 अन्य आतंकवादी मारे गए। इस कार्यवाही के दौरान पाकिस्तान की सेना ने आतंकवादियों के 6 ठिकानों को भी नष्ट कर दिया।
प्राप्त समाचारों के अनुसार आतंकवादियों के विरुद्ध पाकिस्तान की सेना का “ज़र्बे अज़्ब” नामक अभियान जारी है जिसके अबतक बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
ज्ञात रहे कि 8 जून को पाकिस्तान के कराची महानगर के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होने वाले आक्रमण के पाकिस्तान की सेना ने उत्तरी वज़ीरिस्तान में आतंकवादियों के विरुद्ध सैन्य अभियान छेड़ रखा है जिसमें सेना के अनुसार उसे सफलता मिल रही है।
23 जुलाई 2014 - 14:05
समाचार कोड: 626195
त्तरी वज़ीरिस्तान के ख़ैबर पख़तूनख़ा की तहसील शवाल में पाकिस्तान की सेना की कार्यवाही में 13 अन्य आतंकवादी मारे गए। इस कार्यवाही के दौरान पाकिस्तान की सेना ने आतंकवादियों के 6 ठिकानों को भी नष्ट कर दिया।