22 जुलाई 2014 - 17:43
105 हथियारबंद लोगों ने सीरियाई सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

सीरिया के हसका प्रांत में 105 सशस्त्र लोगों ने सेना के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है।

सीरिया के हसका प्रांत में 105 सशस्त्र लोगों ने सेना के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है।
आतंकवादी संगठनों से धोखा खाने वाले इन लोगों ने अपने शस्त्र और दूसरी चीज़ें सेना के हवाले करके लिखित रूप में वचन दिया है कि अब वे आतंकवादी गुटों से सहयोग नहीं करेंगे। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने इसी प्रकार बताया कि क़ुनैतरा से दमिश्क़ जाने वाले राजमार्ग पर बड़ी संख्या में आतंकवादी सेना की कार्यवाही में गिरफ़्तार हुए जबकि अनेक मारे गए।
सीरिया के एक सैन्य सूत्र ने बताया कि हुम्स प्रांत के अबू जमरा क्षेत्र में आतंवादियों के एक ठिकाने पर सेना के हमले में बड़ी संख्या में उग्रवादी मारे गए और अनेक अन्य घायल हो गए। हलब में भी सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के एक ठिकाने पर आक्रमण किया और कई आतंकवादियों को मार गिराया। उक्त स्थान पर विस्फोटकों से भरी कई गाड़ियां भी मौजूद थीं।