हिन्दुस्तान की राजधानी नई दिल्ली में विदेशी प्रेस क्लब के प्रमुख नें क्षेत्रीय संकट के हल में इस्लामी रिपब्लिक ईरान के महत्वपूर्ण रोल पर ज़ोर दिया है। वाएल ओवाड नें नई दिल्ली में इरना के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए कहा कि ईरान, इलाक़े की अहेम ताक़त है और वह मध्य पूर्व के क्षेत्र में शांति व स्थिरता की स्थापना में बहुत ही महत्वपूर्ण व सकारात्मक रोल अदा कर रहा है। हिन्दुस्तान के राजनीतिक मामलों के जानकार नें इराक़ के संकट को मध्य पूर्व को पूरी तरह से कंट्रोल में लेने के लिये अमरीका और ज़ायोनी सरकार की साज़िश बताते हुए कहा कि इराक़ का संकट, इस्लामी प्रतिरोध को नुक़सान पहुँचाने के लिये अमरीका, इस्राईल, सऊदी अरब और तुर्की का संयुक्त प्लान है और इस प्लान के विरोधी सभी देश निशाने पर हैं। नई दिल्ली में विदेशी प्रेस क्लब के प्रमुख नें इस बात की तरफ़ इशारा करते हुए कि इराक़ के टुकड़े टुकड़े करना अमरीका, इस्राईल और तुर्की का संयुक्त प्लान है, कहा कि तुर्की की पाइप लाइन के माध्यम से इराक़ के तेल की चोरी और इस तेल की तिल्ला अबीब भेजे जाने से इस बात का पता चलता है कि वाशिंग्टन, तिल्ला अबीब और अंकारा, इराक़ के विभाजन करने का प्लान रखने वाले हैं।
21 जुलाई 2014 - 18:43
समाचार कोड: 625712
हिन्दुस्तान की राजधानी नई दिल्ली में विदेशी प्रेस क्लब के प्रमुख नें क्षेत्रीय संकट के हल में इस्लामी रिपब्लिक ईरान के महत्वपूर्ण रोल पर ज़ोर दिया है।