इराक़ के सरकारी सूत्रों का कहना है कि आतंकवाद से संघर्ष के लिए बीस हज़ार स्वयंसेवी तैयार हो गये हैं। इराक़ की सरकार समाचार एजेन्सी ने बताया कि स्वेच्छा से आतंकवादियों के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए नामांकन कराने वालों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है और उनकी कुल संख्या बीस हज़ार है।
उनका कहना था कि स्वंयसेवियों को दो गुटों में विभाजित कर दिया गया है जिनमें एक गुट को हथियारों का प्रशिक्षण देकर दियाला, सलाहुद्दीन और नैनवा प्रांतों में आतंकवादियों के संघर्ष के लिए भेज दिया गया है जबकि दूसरे गुट को नागरिकों की रक्षा और आवासीय क्षेत्रों में आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने का प्रशिक्षण दिया गया है।
17 जुलाई 2014 - 18:41
समाचार कोड: 624780
आतंकवाद से संघर्ष के लिए बीस हज़ार स्वयंसेवी तैयार हो गये हैं। इराक़ की सरकार समाचार एजेन्सी ने बताया कि स्वेच्छा से आतंकवादियों के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए नामांकन कराने वालों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है और उनकी कुल संख्या बीस हज़ार है