17 जुलाई 2014 - 18:41
कराची में फ़ायरिंग, शिया जवान शहीद, दो अन्य घायल।

पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची के एफ़ सी एरिये में तकफ़ीरी आतंकवादियों की फ़ायरिंग में छात्र संगठन इमामिया स्टूडेंट्स आर्गेनाइज़ेशन के सदस्य और शीअत न्यूज़ टीम के सक्रिय रिपोर्टर अदील अब्बास शहीद हो गए जबकि उनके दो अन्य साथी शहज़ाद और मंसूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची के एफ़ सी एरिये में तकफ़ीरी आतंकवादियों की फ़ायरिंग में छात्र संगठन इमामिया स्टूडेंट्स आर्गेनाइज़ेशन के सदस्य और शीअत न्यूज़ टीम के सक्रिय रिपोर्टर अदील अब्बास शहीद हो गए जबकि उनके दो अन्य साथी शहज़ाद और मंसूर गंभीर रूप से घायल हो गए। ख़बरों के अनुसार यह घटना उस समय पेश आई जब अदील अब्बास अपने दो दोस्तों के साथ एफ़ सी एरिये में मौजूद अपने जनरल स्टोर पर बैठे थे कि 4 मोटर साइकिलों पर सवार हथियारबंद आतंकवादियों नें फ़ायरिंग कर दी। फ़ायरिंग की वजह से अदील अब्बास, शहज़ाद और मंसूर गंभीर रूप से गायल हो घए जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया। कुछ समय बाद अदील अब्बास की शहादत हो गई, अदील अब्बास को 5 गोलियां लगी जिनसे उनकी मौत हो गई। मजलिसे वहदते मुस्लेमीन, शिया ओलमा काउंसिल और जाफ़रिया एलाइंस नें अदील अब्बास के क़त्ल की कड़े शब्दों में आलोचना की है। इन संगठनों के बयान में आया की पाकिस्तानी सरकार शिया मुसलमानों को टारगेट बनाकर किये जा रहे हमलों को रोकने में पूरी तरह नाकाम हो गई है।