16 जुलाई 2014 - 15:45
ईरान ने इराक़ में नये संसद सभापति के चयन का स्वागत किया।

इराक़ में राजनैतिक प्रक्रिया के पूरे होने की पृष्ठभूमि में नए संसद सभापति के चयन का ईरान ने स्वागत किया है।

इराक़ में राजनैतिक प्रक्रिया के पूरे होने की पृष्ठभूमि में नए संसद सभापति के चयन का ईरान ने स्वागत किया है।
ईरानी विदेश मंत्रायल की प्रवक्ता मर्ज़िया अफ़्ख़म ने इराक़ में नए संसद सभापति व उप सभापति के चयन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह क़दम इराक़ में राजनैतिक प्रक्रिया को पूरा करने में महत्वपूर्ण व प्रभावी होगा।
ईरानी विदेश मंत्रायल की प्रवक्ता ने इराक़ के संवेदनशील हालात में इस देश के संसद के सत्र के आयोजन और संसद सभापति के चयन को, इराक़ में राजनैतिक प्रक्रिया के विरोधियों और आतंकवादियों के लिए कड़ा संदेश बताया और कहा कि इराक़ी सांसदों ने अपने इस क़दम से यह दर्शा दिया कि वे हर हाल में इराक़ के राष्ट्रीय हित की रक्षा करेंगे।
मर्ज़िया अफ़्ख़म ने आशा जतायी कि इराक़ी संसद सभी राजनैतिक दलों के सहयोग और होशियारी से जल्द से जल्द नई सरकार के गठन में एक और निर्णायक क़दम उठाएगी और वर्तमान निर्णायक हालात में आतंकवाद से बहुआयामी संघर्ष में राष्ट्रीय संकल्प का परिचय देगी।
ज्ञात रहे इराक़ी सांसदों ने मंगलवार को सुन्नी धड़े के नेता सलीम अलजबूरी को नए संसद सभापति के रूप में चुना है।
ईरानी संसद सभापति अली लारीजानी और उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इराक़ में नए संसद सभापति के चयन को इस देश में राष्ट्रीय विश्वास के प्रबल होने तथा सुरक्षा व शांति की स्थापना के मार्ग में महत्वपूर्ण क़दम तथा आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब बताया।