15 जुलाई 2014 - 00:46
इराक़ी फ़ौज के हमले में सत्तर तकफ़ीरी आतंकवादी ढ़ेर।

इराक़ के उत्तरी प्रदेश बाबुल में फ़ौज के ताज़ा हमलों में सत्तर तकफ़ीरी आतंकवादियों की मौत हो गई है।

इराक़ के उत्तरी प्रदेश बाबुल में फ़ौज के ताज़ा हमलों में सत्तर तकफ़ीरी आतंकवादियों की मौत हो गई है। बरासा न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी फ़ौज नें स्वयंसेवी जवानों की मदद से उत्तरी बाबिल के जरफ़ुल सख़्र इलाक़े में सत्तर से ज़्यादा आतंकवादियों को मौत की घाट उतारा दिया है। इन झड़पों में तकफ़ीरी मुफ़्ती अबू मअसब अल उवैसी भी मारा गया है। स्पष्ट रहे कि इराक़ी फ़ौज नें स्वयंसेवी जवानों की मदद से तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन दाइश के ख़िलाफ़ तेज़ हमले शुरू किये हैं जिनमें दाइश के तकफ़ीरियों को भी बहुत नुक़सान हुआ है। इस इलाक़े में इराक़ी फ़ौज नें विस्फोटक सामग्री और बम बनाने का एक बड़ा कारख़ाने का पता लगाया है। याद रहे कि कि कल भी इराक़ी फ़ौज के हाथों तकफ़ीरी लीडर अबू जाफ़र और अबू अमरुल त्यूनिसी मारा गया था।