अमरीका के विभिन्न प्रदेशों में ख़ूनी फ़ायरिंग में, वाशिंग्टन और शिकागो में 4 लोगों की मौत हो गई है। इरना की रिपोर्ट के अनुसार वाशिंग्टन में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शहर के एक चिकित्सा केन्द्र में एक आदमी घुसा और वहाँ काम करने वाली अपनी बीवी को फ़ायरिंग कर के मार डाला और बाद में ख़ुद को भी गोली मार ली। इससे पहले शिकागो पुलिस नें ऐलान किया था कि अमरीका की, जनसंख्या के आधार पर तीसरे बड़े शहर में बृहस्पतिवार से लेकर रविवार की रात तक फ़ायरिंग की 50 से ज़्यादा घटनाएं सामने आईं हैं जिनमें 2 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हो घए हैं। पुलिस का कहना है कि फ़ायरिंग की इस तरह की घटनाओं की जाँच होनी चाहिये। उधर जुमे की रात को भी शिकागो के आस्टेन क्षेत्र में एक 32 साल का अमरीकी नागरिक फ़ायरिंग से उस समय मारा गया जब वह रोड पार कर रहा था। अमरीका में फ़ायरिंग की घटनाएं आम होती जा रही हैं और हथियारों के सम्बंध में सरकार कोई उपयोगी क़ानून नहीं बना सकी है।
13 जुलाई 2014 - 17:34
समाचार कोड: 623703
अमरीका के विभिन्न प्रदेशों में ख़ूनी फ़ायरिंग में, वाशिंग्टन और शिकागो में 4 लोगों की मौत हो गई है।