13 जुलाई 2014 - 17:26
ईरान व ग्रुप 5+1 के बीच मतभेदों को समाप्त करने की कोशिशें जारी।

ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा है कि ईरान और ग्रुप 5+1 दोनों के ही शिष्टमण्डल मतभेदों को समाप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा है कि ईरान और ग्रुप 5+1 दोनों के ही शिष्टमण्डल मतभेदों को समाप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
सैयद अब्बास इराक़ची ने रविवार को कहा कि समय तेज़ी से गुज़र रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में दोनों पक्षों में से कोई भी इस स्थिति में नहीं है जो निश्चित रूप से यह कह सके कि वे यह बताएं कि निश्चित रूप से किसी सहमति पर पहुंचेंगे या नहीं। अब्बास इराक़ची ने ग्रुप 5+1 के सदस्य देशों के कुछ विदेशमंत्रियों की यात्राओं की ओर संकेत करते हुए आशा व्यक्त की है कि यह विषय वार्ता की प्रगति में सहायक हो सकता है। उन्होंने वार्ता के दौरान ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच मतभेदों के संबन्ध में कहा कि लगभग सभी महत्वपूर्ण विषयों पर मतभेद पाए जाते हैं और दोनो पक्ष अभी तक किसी भी विषय पर मतभेद को कम नहीं कर सके हैं।
अब्बास इराक़ची ने परमाणु वार्ता के दौरान यूरेनियम संवर्धन के संदर्भ में कहा कि इस विषय के बारे में ईरान का दृष्टिकोण स्पष्ट और तार्किक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि ईरान में यूरेनियम संवर्धन के कार्यक्रम को देश की वास्तविक आवश्यकताओं के आधार पर बनाया गया है। ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने यूरेनियम संवर्धन को वार्ता के दौरान का सबसे कठिन विषय बताते हुए कहा कि यूरेनियम संवर्धन और उसकी क्षमता जैसे संवेदनशील विषय के दृष्टिगत इस बारे में अभी तक कोई सहमति नहीं बन सकी है।
इराक़ची ने सेंट्रीफ़्यूज़ मशीनों की संख्या के बारे में दोनों पक्षों के बीच मतभेदों के बारे में कहा कि संख्या के बारे में कोई भ्रांति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए क्योंकि संख्या के अतिरिक्त समय के बारे में भी बात हो।
उन्होंने बल देकर कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान ने ग्रुप 5+1 के सामने समाधान और विकल्प दोनों ही प्रस्तुत किये हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि यदि किसी सहमति तक पहुंचने के लिए सद्भावना पाई जाती हो तो इस समाधान के माध्यम से उस तक पहुंचा जा सकता है।