10 जुलाई 2014 - 17:39
इराक़ के बँटवारे की माँग, इतिहास की बड़ी त्रासदी।

अरशद अल सालेही ने कहा कि इराक़ के बँटवारे की माँग इस देश के इतिहास में एक बहुत बड़ी त्रासदी होगी।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार अरशद अल सालेही ने कहा कि इराक़ के बँटवारे की माँग इस देश के इतिहास में एक बहुत बड़ी त्रासदी होगी। अरशद अल सालेही नें कहा कि इराक़ को इस समय मतभेद, सुरक्षा सम्बंधी ख़तरों, झड़पों और कुछ विदेशी हस्तक्षेपों का सामना है तो ऐसी स्थिति में कुछ लोगों की तरफ़ से इराक़ के बँटवारे की माँग की गई है जिसकी वजह से विभिन्न क़ौमों की पहचान ख़तरे में पड़ गई है। उन्होंने इराक़ की अखण्डता पर तुर्क क़ौम की पाबंदी पर ज़ोर देते हुए कहा है कि तुर्कों नें हमेशा राष्ट्रीय नियमों और उन इलाक़ों की रक्षा की है जहाँ वह रह रहे हैं।