रिपोर्ट के अनुसार ईरानी सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख नें कहा है कि क्षेत्र की घटनाओं के बारे में पश्चिम का रवय्या भेदभाव पूर्ण है। रिपोर्ट के अनुसार ईरानी सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख आयतुल्लाह सादिक़ आमुली लारी जानी नें आज एक सम्मेलन में इस बात की तरफ़ इशारा करते हुए कि फ़िलिस्तीन की मज़लूम और निहत्थी जनता पर ज़ायोनी सरकार की वहशियाना बर्बरता और इसी तरह इराक़ व सीरिया में होनी वाली घटनाएं पश्चिमी देशों का रवय्या, दोहरे मापदण्ड पर आधारित है।
ईरान सुप्रीम लीडर के प्रमुख नें आगे कहा कि अमरीका, एक तरफ़ से इस बात का दावा करता है कि वह आतंकी संगठन दाइश के ख़िलाफ़ है और दूसरी तरफ़ यह बात सामने आती है कि क्षेत्र में व्हाइट हाउस के साथी, आतंकवाद के असली समर्थक हैं जो इन आतंकवादियों को पैसा और हथियार उपलब्ध करा रहे हैं।
उन्होंने क्षेत्रीय देशों, मुख्य रूप से इराक़ में अस्थिरता फैलाने के लिये मुसलमानों में मतभेद पैदा करने को वर्चस्ववादी देशों का एक लक्ष्य बताते हुए कहा कि इस्लाम के नाम पर आतंकवादियों का वहशियाना रवय्या, पूरी दुनिया में इस्लाम का चेहरा बिगाड़ने का काम कर रहा है।
10 जुलाई 2014 - 17:37
समाचार कोड: 623031
ईरानी सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख नें कहा है कि क्षेत्र की घटनाओं के बारे में पश्चिम का रवय्या भेदभाव पूर्ण है।