तुर्की के एक अख़बार नें यह बात स्वीकार की है कि तुर्की के रिटायर्ड फ़ौजी सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन दाइश में शामिल हो गए हैं। फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी नें अंकारा से प्रकाशित अख़बार ऐडेनलीक के हवाले से यह बात स्वीकार की है कि तुर्की के रिटायर्ड अफ़सर पैसा कमाने की लालच में सीरिया के आतंकवादियों के साथ मिल गए हैं और यह बात तुर्की की ख़ुफ़िया एजेंसी और प्रधानमंत्री को पता है। इस अख़ाबर नें पिछले महीने यह बात भी स्वीकार की थी कि तुर्की की ख़ुफ़िया एजेंसी नें प्रधानमंत्री रजब तय्यब ओर्दोग़ान की सरकार के आदेश पर सीरिया के आतंकवादियों के लिये हथियार भेजे हैं। स्पष्ट रहे कि आतंकवादी संगठन दाइश नें सऊदी अऱब, क़तर, तुर्की और कुछ यूरोपीय देशों के समर्थन के साथ सीरिया की जनता और फ़ौज के ख़िलाफ़ बहुत गंभीर अपराध करने की बात को स्वीकारा है।
8 जुलाई 2014 - 17:22
समाचार कोड: 622495
तुर्की के एक अख़बार नें यह बात स्वीकार की है कि तुर्की के रिटायर्ड फ़ौजी सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन दाइश में शामिल हो गए हैं।