हिज़बुल्लाह लेबनान नें आतंकवादियों से मुक़ाबले और सुरक्षा के मद्देनज़र अपनी बहुत सी बख़तर बंद गाड़ियां और लड़ाके, लेबनान और सीरिया के सीमाई क्षेत्रों में तैनात कर दिये हैं। लेबनान से प्रकाशित होने वाले अख़बार अन्नहार नें लेबनान के सुरक्षा सूत्रों के हवाले से लेबनान और सीरिया की सरहद के क़रीब स्थित उत्तरी बक़ा के इलाक़े हिज़बुल्लाह लेबनान के बहुत से लड़ाकों फ़ौजी सामान की मौजूदगी की ख़बर दी है। रिपोर्ट के अनुसार हिज़बुल्लाह लेबनान नें यह क़दम लेबनान की सीमा से जुड़े सीरिया के सरहदी क्षेत्र में आतंकवादियों के इकट्ठा होने के बाद उठाया है। स्पष्य रहे कि सीरिया की सरहद से मिलने वाले लेबनान के इलाक़ों में सीरिया से आने वाले हथियारबंद आतंकवादी, आतंकी गतिविधियां अंजाम देते रहे हैं।
8 जुलाई 2014 - 17:21
समाचार कोड: 622494
हिज़बुल्लाह लेबनान नें आतंकवादियों से मुक़ाबले और सुरक्षा के मद्देनज़र अपनी बहुत सी बख़तर बंद गाड़ियां और लड़ाके, लेबनान और सीरिया के सीमाई क्षेत्रों में तैनात कर दिये हैं।