8 जुलाई 2014 - 17:19
अमरीका एक बार फिर अशांति का शिकार, 14 की मौत, 82 घायल।

अमरीका के शिकागो शहर में होने वाली फ़ायरिंग में 14 लोग हताहत और लगभग 82 घायल हो गये। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब लोग वीकएंड की अपनी छुट्टियां मना रहे थे।

अमरीका के शिकागो शहर में होने वाली फ़ायरिंग में 14 लोग हताहत और लगभग 82 घायल हो गये। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब लोग वीकएंड की अपनी छुट्टियां मना रहे थे। फ़ायरिंग का क्रम सोमवार सुबह तक चलता रहा। इस हिंसक घटना को रोकने में पुलिस पूरी तरह से विफल रही और जवाबी कार्यवाही में लगभग 5 निर्दोष लोग पुलिस की गोली का निशाना बने।
प्रेस कॉफ्रेंस में पुलिस ऑफिसर गैरी मैककार्थी ने कहा कि उनका विभाग इस खूनी संघर्ष को रोकने में विफल रहा है। उनका कहना था कि वीकएंड में उनकी कुछ योजनाएं थीं जिनमें पुलिस वालों को सड़कों पर तैनात करना था परंतु इसकी वजह से गोलीबारी की घटनाएं हुईं।
अमेरिका के शिकागो न्यूरयॉर्क और डेट्रॉइट में भी इस तरह की घटनाएं सामने आईं। पुलिस ऑफिसर गैरी मैककार्थी ने बताया कि शिकागो में वीकएंड के दौरान लगभग 56 घटनाएं सामने आई हैं जिनमें 46 घटनाएं तो केवल न्यू यॉर्क और डेट्राइट में घटी।