इराक़ की स्टेट ऑफ़ लॉ गठबंधन के सदस्य हन्नान अलफ़त्लावी ने उत्तरी इराक़ के अरबील में सद्दाम के सहायक एवं बअसी शासन के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी की सूचना दी। हन्नान अलफ़त्लावी ने बुधवार को अलइराक़िया टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि सद्दाम के सहायक इज़्ज़त अद्दूरी इराक़ के कुर्दिस्तान इलाक़े में मौजूद है। इराक़ी अदालत को इज़्ज़त अद्दूरी की तलाश है।
ग़ौरतलब है कुछ दिन पहले इज़्ज़त अद्दूरी के मारे जाने का समाचार सामने आया था। हन्नान अलफ़त्लावी ने बल दिया कि जो टीवी चैनल इराक़ी जनता को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने के लिए उकसा रहे हैं वह अपने कार्यक्रम इराक़ के कुर्दिस्तान इलाक़े से प्रसारित कर रहे हैं।
इससे पहले भी स्टेट ऑफ़ लॉ के एक अन्य सदस्य आलिया नसीफ़ ने भी अरबील पर आतंकवादियों और पूर्व बास शासन के वरिष्ठ फ़ौजी अधिकारियों को पनाह देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि इस शहर में प्रतिबंधित बअस पार्टी, इराक़ी प्रधान मंत्री नूरी मालेकी के ख़िलाफ़ षड्यंत्र रचने में लगे हुए हैं।
इराक़ के कुर्दिस्तान इलाक़े के अधिकारियों के मनमाने क़दम और इराक़ से कुर्दिस्तान इलाक़े को अलग करने जैसे विषय पेश कर इस देश की वर्तमान समस्या का उनकी ओर से दुरुपयोग किए जाने की इराक़ी अधिकारियों व हस्तियों ने व्यापक आलोचना की है।
27 जून 2014 - 13:20
समाचार कोड: 619395
इराक़ की स्टेट ऑफ़ लॉ गठबंधन के सदस्य हन्नान अलफ़त्लावी ने उत्तरी इराक़ के अरबील में सद्दाम के सहायक एवं बअसी शासन के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी की सूचना दी।