पाकिस्तान के खैबर एजेन्सी इलाक़े में इस देश के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच झड़प हो गई जिसमें तीन सुरक्षा कर्मी और चार आतंकवादी मारे गये।
इसी प्रकार इस हमले में ६ व्यक्ति घायल भी हो गये। अभी तक किसी भी व्यक्ति या गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की है। पाकिस्तानी सेना ने पिछले कई दिनों के दौरान इस देश के उत्तरी वज़िरिस्तान इलाक़े में तालेबान के गुप्त ठिकानों पर बम्बारी की जिसमें तालेबान के सैकड़ों सदस्य हताहत और दसियों मारे गये।
पाकिस्तानी सेना ने बल देकर कहा है कि कबाएली क्षेत्रों से सम्पूर्ण आतंकवादियों के अंत तक कार्यवाही जारी रहेगी।
26 जून 2014 - 16:11
समाचार कोड: 619265
पाकिस्तान के खैबर एजेन्सी इलाक़े में इस देश के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच झड़प हो गई जिसमें तीन सुरक्षा कर्मी और चार आतंकवादी मारे गये।