25 जून 2014 - 19:00
आतंकी गुट दाइश के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति का संदिग्ध बयान।

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा नें सी एन एन से बातचीत में आतंकवादी संगठन दाइश की सक्रियता की तरफ़ इशारा करते हुए कहा है कि इस बात की सम्भावना पाई जाती है कि दाइश आतंकी संगठन और हथियार हासिल कर के सीरिया और इराक़ के साथ जार्डन को भी अपने आउटलेट में बदल दे।

रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा नें सी एन एन से बातचीत में आतंकवादी संगठन दाइश की सक्रियता की तरफ़ इशारा करते हुए कहा है कि इस बात की सम्भावना पाई जाती है कि दाइश आतंकी संगठन और हथियार हासिल कर के सीरिया और इराक़ के साथ जार्डन को भी अपने आउटलेट में बदल दे।
बराक ओबामा नें कहा कि दाइश और अल क़ायदा से सम्बंधित अन्य आतंकवादी संगठनों की ताक़त बढ़ सकती है जिस से क्षेत्र के सभी देशों की सुरक्षा ख़तरे में पड़ जाएगी।
उन्होंने कहा कि अमरीका, मध्य पूर्व में अकेले इस आतंकवादियों के मुक़ाबले नहीं उठ सकता।
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा नें यह बयान ऐसी स्थिति में दिया है कि तकफ़ीरी आतंकवादी दाइश के निर्माण और उसे मज़बूत करने में अमरीका नें प्राथमिक रोल अदा किया है और सीरिया में बश्शार असद की सरकार गिराने के लिये अमरीका नें अपने क्षेत्रीय सहयोगियों, मुख्य रूप से सऊदी अरब द्वारा दाइश की भरपूर आर्थिक और सैन्य मदद की है। इसके अलावा अमरीका के फ़ौजी जानकारों नें 2012 में जार्डन में दाइश के सदस्यों को फ़ौजी ट्रेनिंग दी है।