23 जून 2014 - 15:02
अमरीका और ज़ायोनी सरकार नें इराक़ में संकट पैदा किया।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की फ़ौज के डिप्टी कमाण्डर नें कहा है कि तथ्यों और सुबूतों से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि आज इराक़ में पैदा होने वाले संकट के पीछे अमरीका, ज़ायोनी सरकार, ब्रिटेन और कुछ अरब देशों का हाथ है।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की फ़ौज के डिप्टी कमाण्डर नें कहा है कि तथ्यों और सुबूतों से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि आज इराक़ में पैदा होने वाले संकट के पीछे अमरीका, ज़ायोनी सरकार, ब्रिटेन और कुछ अरब देशों का हाथ है। सिपाहे पासदाराने इस्लामी के प्रेस आफ़िस की रिपोर्ट के अनुसार जनरल सय्यद मसूद जज़ाएरी नें कहा है कि इराक़ की वर्तमान सरकार के ख़िलाफ़ लड़ाई में अमरीका, ज़ायोनी सरकार, ब्रिटेन और कुछ अरब देशों की सरकारें सुसंगठित रूप से साज़िशों में लगी हुई हैं और कुछ प्लानिंग के अन्तर्गत इराक़ में संकट पैदा कर रही हैं। ईरान की फ़ौज के डिप्टी कमाण्डर सय्यद मसूद जज़ाएरी नें इस बात का उल्लेख करते हुए कि आतंकवाद निंदनीय है, कहा कि आतंकी तत्व ख़ुद अपनी ही आग में जल कर राख हो जाएंगे।