इराक़ में तनाव के बाद अमरीका नें अपने राजनयिक स्टाफ़ की सुरक्षा के लिये 275 फ़ौजियों की एक टीम इराक़ बेजने का ऐलान किया है।
मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ में तनाव के बाद अमरीका नें अपने राजनयिक स्टाफ़ की सुरक्षा के लिये 275 फ़ौजियों की एक टीम इराक़ भेजने का ऐलान किया है। इस बात का ऐलान राष्ट्रपति बराक ओबामा नें काँग्रेस के सदस्यों के नाम अपने ख़त में किया। उन्होंने कहा कि बग़दाद में राजनयिकों और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिये 275 फ़ौजी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन फ़ौजियों को भेजने का उद्देश्य राजनयिक टीम औऱ अमरीकी नागरिकों की जान और उनके माल की सुरक्षा करना है।
राष्ट्रपति ओबामा नें कहा कि इराक़ में सुरक्षा की स्थिति बेहतर होने तक यह फ़ौजी वहाँ रहेंगे।
23 जून 2014 - 14:49
समाचार कोड: 618351
इराक़ में तनाव के बाद अमरीका नें अपने राजनयिक स्टाफ़ की सुरक्षा के लिये 275 फ़ौजियों की एक टीम इराक़ बेजने का ऐलान किया है।