8 जून 2014 - 17:45
ग्रुप 5+1 के साथ बातचीत में इस्लामी सम्मान और ईरानी जनता के अधिकारों को सुरक्षित रखा जाए।

आयतुल्लाह केरमानी ने कहा है कि ईरान का इस्लामी इंक़ेलाब, हज़रत इमाम ख़ुमैनी की दूरदर्शिता का नतीजा है।

आयतुल्लाह केरमानी ने कहा है कि ईरान का इस्लामी इंक़ेलाब, हज़रत इमाम ख़ुमैनी की दूरदर्शिता का नतीजा है।
जुमे की नमाज़ के अपने ख़ुत्बे में आयतुल्लाह मुहम्मद अली मोवह्हेदी किरमानी ने इमाम ख़ुमैनी की दूरदर्शिता पर ज़ोर देते हुए कहा कि उन्होंने ईरानी जनता का उचित मार्गदर्शन करते हुए अमरीका समर्थित शाह सरकार का तख़्ता पलट दिया। उन्होंने साथ ही इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई की अगुवाई की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह एक महान उपलब्धि है कि हज़रत इमाम ख़ुमैनी के बाद आन्दोलन की अगुवाई सुप्रीम लीडर ने संभाली। आयतुल्लाह केरमानी ने कहा कि ग्रुप 5+1 की बातचीत में इस्लामी सम्मान और ईरानी जनता के अधिकारों को सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने ग्रुप 5+1 की बातचीत के बारे में कहा कि इस संदर्भ में सुप्रीम लीडर का कहना है कि बातचीत में पश्चिम से अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए और देश की आर्थिक समस्याओं के समाधान में देश की भीतरी क्षमताओं से लाभ उठाया जाए।

टैग्स