2 जून 2014 - 18:40

ईरान के उप विदेश मंत्री ने बताया है कि यमन के अधिकारियों ने सनआ में शहीद किए जाने वाले ईरानी डिपलोमेट के हत्यारों में से एक को गिरफ़्तार कर लिया है।

ईरान के उप विदेश मंत्री ने बताया है कि यमन के अधिकारियों ने सनआ में शहीद किए जाने वाले ईरानी डिपलोमेट के हत्यारों में से एक को गिरफ़्तार कर लिया है।
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बताया कि यमन के अधिकारियों ने गत 18 जनवरी को आतंकवादियों द्वारा शहीद किए गए अबुल क़ासिम असदी के हत्यारों में से एक को पकड़ लिया है। उन्होंने इसी तरह सनआ से अपहृत किए गए एक ईरानी डिपलोमेट नूर अहमद नीकबख़्त की स्थिति के बारे में मिलने वाली आख़री सूचनाओं का बयान करते हुए कहा कि ईरान के पास इस बात की पक्की सूचनाएं मौजूद हैं कि वह पूरी तरह से सुरक्षित व स्वस्थ हैं। अमीर अब्दुल्लाहियान ने बताया कि उनके हालिया यमन दौरे के दौरान इस देश के अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि नीकबख़्त सुरक्षित हैं।
ग़ौरतलब है कि सनआ में ईरानी एम्बेसी के एक अधिकारी नूर अहमद नीकबख़्त का 21 जुलाई 2013 को एक नामालूम गुट ने अपहरण कर लिया था।

टैग्स