30 मई 2014 - 09:36
आतंकवादियों की मदद करने वाले देशों के विरूद्ध कार्यवाही हो।

युनाईटेड नेशन में सीरिया के राजदूत ने कहा है कि सिक्योरिटी कॉउंसिल को उन देशों के विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए जो पिछले तीन वर्षों से उनके देश में आतंकवादियों की मदद कर रहे हैं।

युनाईटेड नेशन में सीरिया के राजदूत ने कहा है कि सिक्योरिटी कॉउंसिल को उन देशों के विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए जो पिछले तीन वर्षों से उनके देश में आतंकवादियों की मदद कर रहे हैं।
बश्शार जाफ़री ने सिक्योरिटी कॉउंसिल की बैठक में बोलते हुए कहा कि कॉउंसिल के समस्त सदस्यों को आतंकवाद की किसी भी रूप में मदद से दूर रहना चाहिए।
सीरिया के राजदूत ने कहा कि सीरिया की सरकार को युनाईटेड नेशन की ओर से उन दर्जनों पत्रों में से किसी का भी जवाब नहीं मिला जिनमें सीरिया में की जाने वाली आतंकवादी कार्यवाही की शिकायत की गई थी और बताया गया था कि आतंकवादियों के कंट्रोल में रसायनिक हथियार है तथा कुछ इलाक़ाई देश आतंकवादी तत्वों का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।