29 मई 2014 - 14:42
जवाद ज़रीफ़ और यूसुफ़ बिन अलवी की मुलाक़ात

ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों ने दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए स्वाधीन व आज़ाद देशों और नन अलाइंड मूव्मेंट के बीच सहयोग में बढ़ोत्तरी पर जोर दिया है।

ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों ने दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए स्वाधीन व आज़ाद देशों और नन अलाइंड मूव्मेंट के बीच सहयोग में बढ़ोत्तरी पर जोर दिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ और ओमान के विदेशमंत्री यूसुफ़ बिन अलवी ने बुधवार को अलजीरिया में नन अलाइंड मूव्मेंट के विदेश मंत्रियों के 17वीं बैठक के दौरान मुलाक़ात की और द्विपक्षीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी के हालिया मसक़त दौरे के दौरान हुए समझौतों को अमली करने के बारे में बातचीत की।