अलजीरिया की यात्रा पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ और अरब लीग के पूर्व दूत अख़ज़र इब्राहीमी से मुलाक़ात की।
गुट निरपेक्ष आंदोलन की बैठक में भाग लेने के लिए अलजीरिया जाने वाले विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार की शाम अख़ज़र इब्राहीमी से मुलाक़ात की जिसमें इस्लामी दुनिया की समस्याओं, सीरिया संकट, फ़िलिस्तीन संकट तथा गुट निरपेक्ष आंदोलन की नीतियों के बारे में विचार विमर्श किया गया।
दोनों अधिकारियों का कहना था कि इस्लामी दुनिया के विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए।
29 मई 2014 - 12:35
समाचार कोड: 612105
अलजीरिया की यात्रा पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ और अरब लीग के पूर्व दूत अख़ज़र इब्राहीमी से मुलाक़ात की।