भारत के नवनियुक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों को छोड़ दिया है।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने रविवार को सद्भावना का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई जेल से समस्त भारतीय मछुआरों को स्वतंत्र करने आदेश दे दिया। यह दूसरी बार है जब श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। इससे पूर्व पाकिस्तान ने भी सद्भावना व्यक्त करते हुए 151 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है।
25 मई 2014 - 18:08
समाचार कोड: 611324
भारत के नवनियुक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों को छोड़ दिया है।