अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर नें अमरीकी चैनल एम एस एन बी सी के साथ बातचीत में इस्राईल के पास 300 परमाणु हथियार होने की बात स्वीकारते हुए कहा कि अमरीका कभी ईरान पर हमला नहीं करेगा। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति नें कहा कि मुझे विश्वास नहीं है कि इस्राईल 1200 मील तक फ़ौजी कार्यवाही करने में सफल हो सकता है और उसके युद्धक जहाज ईरान में कार्यवाही करने के बाद सही सलामत वापस आ सकते हैं। उसने कहा कि दुनिया में अमरीका वह अकेला देश है जो ईरान के ख़िलाफ़ कार्यवाही कर सकता है लेकिन मुझे यक़ीन नहीं है कि वाशिंग्टन परमाणु मामले को लेकर ईरान पर हमला करेगा। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति नें ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उससे कोई चीज़ बदल नहीं सकती है क्योंकि इस्राईल के पास 300 परमाणु हथियार हैं और किसी को पता नहीं है कि इस्राईल के पास कितने परमाणु हथियार हैं।
14 अप्रैल 2014 - 12:34
समाचार कोड: 602408
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर नें अमरीकी चैनल एम एस एन बी सी के साथ बातचीत में इस्राईल के पास 300 परमाणु हथियार होने की बात स्वीकारते हुए कहा कि अमरीका कभी ईरान पर हमला नहीं करेगा