अमरीकी फ़ेडरल पुलिस और इराक़ तथा अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सेनाओं के बीच गुप्त सहयोग की बात सामने आयी है।
अमरीकी समाचार पत्र वाशिंग्टन पोस्ट ने शुक्रवार के अपने संस्करण में एक रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि अमरीकी फ़ेडरल पुलिस ने विशेष संयुक्त अभियान कमान का गठन किया और अपने सैकड़ों कर्मचारियों को इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में सैन्य हमलों में भाग लेने के लिए भेजा है जहां वे अमरीकी सैनिकों के साथ गुप्त रूप से सहयोग कर रहे हैं।
इस रिपोर्ट के अनुसार विशेष संयुक्त अभियान कमान संदिग्ध लोगों को चिन्हित करने के लिए डिजिटल मीडिया का सहारा लेगा और फिर इसके परिणाम से एफ़ बी आई अमरीका में आतंकवादी हमले का इरादा रखने वाले संदिग्ध लोगों के संबंध में जानकारी हासिल करेगी।
वाशिंग्टन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि विद्रोहियों के ठिकाने की समीक्षा और अमरीका विरोधी उनके षड्यंत्रों को नाकाम बनाने के लिए डिजिटल मीडिया सहित दूसरे अन्य उपकरण इस्तेमाल किए जाएंगे।
इसी प्रकार इस रिपोर्ट में आया है कि एफ़ बी आई मीडिया की जांच के परिणाम की समीक्षा से अमरीका पर हमले का इरादा रखने वाले संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार करने में कामयाब हो सकती है।
12 अप्रैल 2014 - 12:26
समाचार कोड: 601990
अमरीकी फ़ेडरल पुलिस और इराक़ तथा अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सेनाओं के बीच गुप्त सहयोग की बात सामने आयी है।