अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार ईराक़ी जवानों का लश्कर, बद्र के चीफ़ कमाण्डर तकफ़ीरी आतंकवादियों के साथ एक झड़प में शहीद हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार क़सी ग़ज़ी अल तमीमी, जो कुछ दिन पहले इस्लामी पवित्र स्थलों और अहलेबैत अ. के हरम की सुरक्षा करते हुए तकफ़ीरी आतंकवादियों के हाथों घायल हो गए थे, दमिश्क़ के एक अस्पताल में शहीद हो गए। लश्करे बद्र से सम्बंधित लोगों नें आज इस शहीद कमाण्डर के पवित्र शरीर को सीरिया से ईराक़ भेज दिया है। स्पष्ट रहे कि ईराक़ीजवानों पर आधारित लश्करे बद्र उन बड़े लश्करों में से एक है जो सीरिया में अहलेबैत अ. के हरम की सुरक्षा में तकफ़ीरियों के सामने खड़े हुए हैं।



