वहाबी तकफ़ीरी आतंकवादी एक बार फिर हज़रत सकीना स. के रौज़े पर हमले करने की कोशिश कर रहे हैं। दमिश्क़ से फ़ार्स न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार दमिश्क़ में उपनगरीय क्षेत्र में दारिया शहर पर तकफ़ीरी आतंकवादियों नें एक बार फिर हमला कर दिया है और एक हफ़्ते से इस शहर पर दोबारा क़ब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे हैं जहाँ पर इमाम हुसैन अ. की बेटी हज़रत सकीना का मज़ार है। इस रिपोर्ट के अनुसार अहलेबैत अ. के चाहने वालों नें तकफ़ीरी आतंकवादियों को शहर की सीमा पर रोके रखा है और उनके हमलों को नाकाम बना रहे हैं। ख़बर है कि तकफ़ीरी आतंकवादियों नें रविवार की रात भी हमला किया था लेकिन उसे भी नाकाम बना दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार तकफ़ीरियों नें हज़रत सकीना स. के रौज़े पर मार्टर गोले फेँक कर हमले की शुरुवात की है। स्पष्ट रहे कि तकफ़ीरियों की तरफ़ से रौज़े के नीचे सुरंग खोद कर रौज़े को बमों से तबाह करने के अशंका भी जताई गई है।
9 अप्रैल 2014 - 06:07
समाचार कोड: 601424
वहाबी तकफ़ीरी आतंकवादी एक बार फिर हज़रत सकीना स. के रौज़े पर हमले करने की कोशिश कर रहे हैं। दमिश्क़ से फ़ार्स न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार दमिश्क़ में उपनगरीय क्षेत्र में दारिया शहर पर तकफ़ीरी आतंकवादियों नें एक बार फिर हमला कर दिया है