इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर ने बारह फ़रवरदीन बराबर पहली अप्रैल को मनाए जाने वाले इस्लामिक रिपब्लिक डे के उपलक्ष्य में नौ सौ बीस बंदियों को माफ़ी या उनकी सज़ा में कमी की है।सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख आयतुल्लाह सादिक़ आमुली लारीजानी ने इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई को ख़त भेज कर इस्लामिक रिपब्लिक डे के अवसर पर इन बंदियों को माफ़ करने या उनकी सज़ा में कटौती करने का आग्रह किया था। सुप्रीम लीडर ने उनके आग्रह पर सहमति जताई है।उल्लेखनीय है कि ईरान में राष्ट्रीय और इस्लामी पर्वों के अवसर पर सुप्रीम लीडर की अनुमति से बड़ी संख्या में बंदियों को माफ़ किया जाता है या उनकी सज़ा में कमी की जाती है।
30 मार्च 2014 - 19:30
समाचार कोड: 515153
इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर ने बारह फ़रवरदीन बराबर पहली अप्रैल को मनाए जाने वाले इस्लामिक रिपब्लिक डे के उपलक्ष्य में नौ सौ बीस बंदियों को माफ़ी या उनकी सज़ा में कमी की है।