जमीअते इस्लामी हिन्द के लीडर जलालुद्दीन अमरी नें मिस्र के मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन घोषित करने से सम्बंधित सऊदी अरब के क़दम पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आज एक बयान में मिस्र के मुस्लिम ब्रदरहुड को मिस्र और अरब देशों में एक सकारात्मक आंदोलन बताया और ज़ोर देकर कहा कि सऊदी अरब की पॉलीसियां, पूरी इस्लामी दुनिया के लिये चिंता का सबब बनी हुई हैं। जलालुद्दीन अमरी नें सऊदी अरब की पॉलीसियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जमीअते इस्लामी हिन्द, सऊदी अरब से इस बात की मांग करता है कि वह अपनी पॉलीसियों पर पुनर्विचार करते हुए ऐसी पॉलीसियां बनाए जो मुसलमानों के हितों की रक्षा कर सकें। जमीअते इस्लामी हिन्द के लीडर नें कहा कि मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड चुनाव के आधार पर सत्ता में आई थी। उन्होंने मिस्र की वर्तमान स्थिति को भी आलोचना का निशाना बनाया।
19 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 514438
जमीअते इस्लामी हिन्द के लीडर जलालुद्दीन अमरी नें मिस्र के मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन घोषित करने से सम्बंधित सऊदी अरब के क़दम पर कड़ा विरोध जताया है