2 मार्च 2014 - 20:30
सीरिया संकट के इंटरनेशनल संकट में बदलने पर चेतावनी।

सीरिया के बारे में युनाइटेड नेशन और अरब लीग के विशेष दूत ने कहा है कि सीरिया का संकट पूरे इलाक़े में अशांति पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह संकट दुनिया में एक गंभीर इंसानी त्रासदी का रूप भी ले सकता है

सीरिया के बारे में युनाइटेड नेशन और अरब लीग के विशेष दूत ने कहा है कि सीरिया का संकट पूरे इलाक़े में अशांति पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह संकट दुनिया में एक गंभीर इंसानी त्रासदी का रूप भी ले सकता है। अख़ज़र इब्राहीमी ने कहा कि सीरिया संकट के जारी रहने की सूरत में सीरिया के पलायन करने वालों की संख्या साल के आखिर तक चालीस लाख से भी ज़्यादा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि एसी सूरत में सीरिया संकट, इंटरनेशनल संकट का रूप ले लेगा और फिर इसका हल बहुत कठिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संकट के हल के लिए अन्तर्राष्ट्रीय प्रयास जारी रहने चाहिए।  अख़ज़र इब्राहीमी ने कहा कि सीरिया संकट के समाधान के संदर्भ में वह सोमवार को रूस के विदेशमंत्री से बातचीत करेंगे।