बहरैन के सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने मुल्क से सऊदी अरब के सैनिकों के निष्कासन की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हमला किया है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी क्षेत्र मआमीर में सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दाग़े। इसी तरह के प्रदर्शन सितरा, हमाला और नुवैदरात क्षेत्रों में भी हुए हैं। हमाला में प्रदर्शनकारियों और सरकारी गुंडों के बीच झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों ने टायर जला कर सड़कें बंद कर दी थीं। प्रदर्शनकारी आले ख़लीफ़ा शासन के विरुद्ध नारे लगा रहे थे।ज्ञात रहे कि बहरैन में वर्ष 2011 से जारी सरकार विरोधी आंदोलन में अब तक बड़ी संख्या में लोग हताहत और घायल हो चुके हैं। चौदह फ़रवरी को संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने बहरैन की तानाशाही सरकार से मांग की थी कि वह इंटरनेशनल मानवाधिकार मानकों और पीसफ़ुल प्रदर्शन के जनता के अधिकार का सम्मान करे।
1 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 510538
बहरैन के सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने मुल्क से सऊदी अरब के सैनिकों के निष्कासन की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हमला किया है।