26 फ़रवरी 2014 - 20:30
सीरिया में फ़ौज की कार्यवाही में 250 आतंकवादी ढ़ेर

सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ फ़ौज का आप्रेशन जारी है जहाँ राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्रों में 250 आतंकवादियों को मार गिराया है।

सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ फ़ौज का आप्रेशन जारी है जहाँ राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्रों में 250 आतंकवादियों को मार गिराया है। सूत्रों के अनुसार सीरिया की फ़ौज की इस कार्यवाही के दौरान पैंतालीस तकफ़ीरी आतंकवादियों को गिरफ़्तार भी किया गया है। इससे पहले सीरिया की फ़ौज नें ग़ोता शरक़ी नाम के इलाक़े में भी एक बड़े आप्रेशन में 60 से ज़्यादा आतंकवादियों को मार गिराया था। स्पष्ट रहे कि सीरिया में हथियारबंद आतंकवादी, कि जिन्हे सऊदी अरब और क़तर समेत कुछ क्षेत्रीय देशों, यहाँ तक कि अमरीका का भरपूर समर्थन हासिल है, सीरिया की फ़ौज के हाथों हार जाने के बाद जनता और सिविल क्षेत्रों को अपने हमलों का निशाना बना रहे हैं जिनमें बेगुनाह लोगों को अपनी जानों से हाथ धोना पड़ रहा है।