सऊदी अरब की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ नें अपने देश के उत्तरी इलाक़े में स्थित अल अवामिया में शिया मुसलमानों पर हमला किया है। अल-मयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इस हमले के दौरान शिया मुसलमानों के घरों को आग लगा दी गई। यह हमला ऐसे समय में हुआ है कि जुमेरात के दिन भी इस इलाक़े पर किये जाने वाले इसी तरह के एक हमले में दो लोगों की मौत पाँच लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद सऊदी अरब की जनता नें अल क़तीफ़ इलाक़े में आले सऊद की सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किये और ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही की माँग की। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब में शिया मुसलमान सन् 1930 से इस देश में आले सऊद का शासन शुरू होने के बाद से ही हिंसा, अत्याचारों और बर्बरता का शिकार हैं जिसके परिणाम स्वरूप अब तक अनगिनत सऊदी शिया मुसलमानों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। याद रहे कि सऊदी अरब में सैंकड़ों बेगुनाह शिया मुसलमान वहाँ की जेलों में क़ैद हैं जबकि उनके ख़िलाफ़ कोई मामला भी दर्ज नहीं है।
23 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 508740
सऊदी अरब की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ नें अपने देश के उत्तरी इलाक़े में स्थित अल अवामिया में शिया मुसलमानों पर हमला किया है